बागेश्वर। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना का शुभारंभ शुक्रवार को कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। ऊर्जा निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भौर्याल ने कहा कि योजना के तहत विद्युत से वंचित सभी बीपीएल परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के एपीएल परिवारों से 500 रुपये संयोजन शुल्क दस समान किस्तों में लिया जाएगा।
चिह्नित घरों को दिसंबर 2018 तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल एवं एपीएल परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने की।
कार्यक्रम में ईई विद्युत भाष्करानंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट चम्पा आर्या, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह, रवि करायत, पूर्व दर्जा मंत्री हीरा धपोला, सुरेश कांडपाल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, डॉ. उदय शंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।