फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी व भाजपा नेता के बीच हुई गालीगलौज मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उरेड़ा के परियोजना अधिकारी रॉकी सिंह और बीजेपी नेता प्रकाश जोशी के बीच कथित गाली गलौज और अभद्रता मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी ने शुरू कर दी है। पहले दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही उरेड़ा विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बता दें कि 14 फरवरी को परियोजना अधिकारी और भाजपा नेता प्रकाश जोशी के बीच नोकझोंक हो गई थी। इस मामले में भाजपा नेता ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर परियोजना अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई थी। जबकि परियोजना अधिकारी ने भाजपा नेता पर अभद्रता और गालीगलौज का आरोप लगाते हुए एसपी और मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। इन आरोपों के बाद मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने उरेड़ा के कर्मचारियों से मामले के संबंध में पूछताछ की और सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी खंगाली गई। सीडीओ ने बताया कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग अभी नहीं देखी जा सकी है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में उरेड़ा के अगल-बगल के विभागों के कर्मचारियों से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें