फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड्यूड़ा और दियाली के किसानों में बांटे कृषि यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कृषि विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेट योजना एससीपी के तहत ग्राम पंचायत वड्यूड़ा और दियाली में किसानों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने चयनित किसानों को दो थ्रेसर और 500 लीटर प्लास्टिक की 30 टंकियां बांटी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक आधार पर कृषि को नए आयाम देने को कहा।
विज्ञापन


सहायक कृषि अधिकारी गोविंद सिंह कोरंगा ने अतिथियों का स्वागत किया और विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश भौर्याल और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह भौर्याल ने किया। वहां भाजपा दुग नाकुरी मंडल के अध्यक्ष योगेश हरड़िया, जिपं सदस्य बहादुर राम, ग्राम प्रधान आनंद प्रसाद समेत अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें