फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण यात्रा आज पहुंचेगी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण्बागेश्वर। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और उत्तराखंड प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई गैरसैंण यात्रा शनिवार को बागेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यात्रा के जिला संयोजक उमेश टाकुली ने बताया कि यात्रा 21 नवंबर को नैनीताल से शुरू की गई है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे यात्रा बागेश्वर पहुंचेगी। इसके बाद यहां पर कत्यूर बाजार में सभा आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता है तो आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें