कपकोट (बागेश्वर)। सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंजलि देव, अंजलि दानू और दीपा गढ़िया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
प्रधानाध्यापक भगवत कोरंगा ने विजेता बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट किए। प्रधानाध्यापक कोरंगा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतियोगी बनने का भाव जागता है। कहा भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।