फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने बीमार बकरियों को टीके लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी (बागेश्वर)। कमेड़ीदेवी क्षेत्र के जाखनी गांव में बीमारी से 15 बकरियों की मौत हो गई। बकरियों में बीमारी फैलने की सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर टीकाकरण किया और बकरी पालकों को दवा भी बांटी।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता जोगा सिंह मेहता ने बताया कि बीमारी की चपेट में आने वाली बकरियों के मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद उनकी मौत हो जा रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में बकरियों की मौत से बकरी पालकों को हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को कांडा और बागेश्वर से पहुंची पशुपालन विभाग की टीम में शामिल डॉ. मृगेश चौधरी, सीएस पाठक, योगेंद्र, दीप चंद्र ने बकरियों में टीके लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें