फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ब्लू की टीम ने जीती महिला फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्टेडियम ब्लू की टीम ने स्टेडियम रेड को हराकर मैच जीता। विधायक चंदन दास ने विजेता, उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में स्व. मोहित भंडारी की स्मृति में पहली बार आयोजित महिला फुटबाल प्रतियोगिता में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट में स्टेडियम ब्लू ने बाजी मारकर मैच अपने नाम किया। निर्णायक दलीप मेहरा, विजय रावत, कमल रावत और यथार्थ थे।

विधायक ने जिला फुटबाल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से महिला खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सुबोध साह, गोविंद मर्तोलिया, नीरज पांडे, हितेश साह, सूरज जोशी, नवीन साह, सुनील भंडारी, भारत साह, मुन्ना पांडे, सुरेश लाल, दीपक गड़िया, रजत साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें