बागेश्वर। मंगलवार को जिले में एलपीजी आपूर्ति सुचारु रही, 704 सिलिंडरों का वितरण हुआ। इसी के साथ नगर में पेट्रोल संकट से भी लोगों को राहत मिली है।
इंडेन गैस सर्विस ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 364 सिलिंडर बांटे। कपकोट के पोथिंग ने 190 और कांडा के कमेड़ी देवी ने 100 सिलिंडर वितरित किए। भारत गैस एजेंसी ने 50 सिलिंडर दिए। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि गैस वितरण प्रशासन की निगरानी में है और कोई कमी नहीं है।
...........
दो पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बहाल, एक पर होगी आज
नगर के दो पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बहाल हो गई है, एक पर बुधवार से पेट्रोल मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले के 14 पेट्रोल पंपों पर लगभग 71,915 लीटर डीजल और 74,837 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। सभी पंपों पर डीजल और 13 पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध है।