फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वास्थ्य शिविरों में 692 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविरों का 692 मरीजों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी कांडा में ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने शिविर का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुड़कुनी, वाछम, असों, धपोलासेरा, तिलसारी, धैना में स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। गर्भवतियों और मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित भोजन और दिनचर्या का पालन करने के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें