फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कशिल देव मंदिर में विशाल भंडारे के साथ रामायण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। श्री श्री 1008 कशिल देव मंदिर में रामचरित मानस पाठ का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। रामचरित मानस पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ हवन और पूजन हुआ। पूजन पंडित सतीश जोशी ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान दरबान सिंह कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी और जमन सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। पुजारी गणेश उपाध्याय और गिरीश उपाध्याय ने प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, एसएस गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरन कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी, मान सिंह कपकोटी, नवीन, कमल, रामचंद्र जोशी, दयाल चंद्र जोशी, गोपाल कपकोटी, गीता ऐंठानी, राजेंद्र, लक्ष्मण आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें