फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने जीत नगर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वार्ड में झाड़ू लगाकर व कूड़ा एकत्रित कर सफाई अभियान चलाया। साथ ही वार्ड वासियों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया। रविवार को खेतवाल समर्थकों के साथ जीत नगर मंडलसेरा पहुंचे। यहां खाली प्लाटों में कूड़ा पड़ा हुआ था। इस पर खेतवाल ने समर्थकों के साथ मिलकर प्लाट में झाड़ू लगाना और कूड़ा एकत्रित करना शुरू कर दिया। खेतवाल को देखकर आसपास वाले क्षेत्रवासी भी एकत्रित हो गए और सफाई अभियान में जुट गए। खेतवाल ने कहा कि बागेश्वर को हरा भरा, स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी शहरवासियों की भी है। सभी को मिलकर सफाई करनी चाहिए। कूड़ा कूड़ेदान में फेंकने, कूड़ा कलेक्शन वाहन नहीं आने पर शिकायत करने की भी बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें