बागेश्वर। जिले में रविवार को दोपहर के बाद हुई बारिश जनजीवन प्रभावित रहा। कपकोट की ऊंची चोटियों में बर्फबारी। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है।
बागेश्वर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद अचानक बारिश होनी शुरू हो गई। जिससे जन जीवन प्रभावित रहा। कौसानी व कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ घाटी वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हुआ है। हिमपात से सड़कें बाधित नहीं हुई हैं। आगामी कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिले की आपदा प्रबंधन टीम को भी सचेत रहने की हिदायत दी है।