फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने को छात्र नेता मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर को कैंपस का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्र नेता मुखर हो गए हैं। वर्तमान व पूर्व छात्र नेताओं ने महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने की मुहिम तेज कर दी है। इस सिलसिले में शनिवार को छात्र नेता डीएम से मिले।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने बताया कि बागेश्वर महाविद्यालय स्थापना के 45 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। जिला मुख्यालय के इस महाविद्यालय में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शिक्षण के लिए आते हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। प्राध्यापकों, कर्मचारियों व फैकल्टी तथा नये व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का अभाव बना रहता है। छात्रों ने बागेश्वर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने की मांग को लेकर मुहिम तेज कर दी है। कहा कि जल्द इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रों ने मुहिम के तहत सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष सहित अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपे हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता दीपक गस्याल, गोविंद चंदोला, गोकुल परिहार, नीरज, पूजा फर्स्वाण, दीपा कोरंगा, सुंदर दानू, रवि कोश्यारी, कुलदीप मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर पूर्व छात्र नेता हीराबल्लभ भट्ट, भुवन कांडपाल, प्रताप कबडोला, दिनेश गुरुरानी, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, दीपक खेतवाल, सुरेश खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, कैलाश खेतवाल, चंदन कठायत आदि ने भी बागेश्वर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन



बागेश्वर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने को छात्र नेता मुखर
डीएम सहित जनप्रतिनिधियों से मिला छात्रों का शिष्टमंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें