फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा को रास्ते, नाली की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा में कई सालों से चली आ रही रास्ते और जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी ने रविवार को मंडलसेरा में आयोजित बैठक में वार्ड वासियों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन


वार्ड की बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मंडलसेरा क्षेत्र में पैदल रास्तों का अभाव है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली निकास नहीं होने से हल्की सी बारिश में भी जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। ग्रामीणों ने पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं का भी समाधान करने की मांग की है। पालिका सभासद रूपा देवी ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को समस्याओं से अवगत कराया। वहां किशन नगरकोटी, नैन सिंह खेतवाल, दीपक कार्की, दीपक खेतवाल आदि थे।

मकानों की चहारदीवारी पीछे लें तो रास्ते होंगे चौड़े : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत है लेकिन आधा नाली जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। साथ ही जमीन के अभाव में रास्ते नहीं बन पा रहे हैं। सभी ग्रामीण यदि अपने मकानों की बाउंड्री पीछे कर लें तो सभी रास्ते चौड़े हो सकते हैं। ग्रामीणों ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें