फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के अभाव में नहीं बन रहा मंडलसेरा में ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलेसरा के लिए स्वीकृत ट्यूबवेल निर्माण जमीन के अभाव में खटाई में पड़ सकता है। बीते एक साल से जमीन तलाश रहे जल संस्थान को अभी तक गांव में जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


मंडलसेरा में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के चलते हमेशा पेयजल का संकट बना रहता है। जिला गठन के उपरांत मंडलसेरा की जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। कई साल पुरानी हो चुकी पेयजल योजना गांव के लोगों को पानी मुहैया करा पाने में नाकाम रही है। ऐसे में पेयजल के अभाव में ग्रामीण आंदोलन करते रहते हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शासन ने गांव के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत किया था।

जल संस्थान के अभियंता ने बताया कि ट्यूबवेल लगाने के लिए गांव में लगभग आधा नाली जमीन की आवश्यकता होगी लेकिन गांव में कोई भी जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। जल संस्थान जमीन खरीदकर ट्यूबवेल लगाने की स्थिति में नहीं है। जमीन नहीं मिली तो मंडलसेरा में ट्यूबवेल लगाने की योजना खटाई में भी पड़ सकती है।
विज्ञापन


मंडलसेरा में ट्यूबवेल लगाने के लिए सड़क किनारे लगभग आधा नाली जमीन की आवश्यकता है। कोई भी ग्रामीण जमीन दान देने के लिए तैयार नहीं है। जमीन नहीं मिली तो ट्यूबवेल लगा पाना संभव नहीं होगा। - मनोज टम्टा, ईई जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें