फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णायक भूमिका में महिला मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के दोनों निकायों मेें हुए मतदान में आधी आबादी की निर्णायक भूमिका सामने आई है। बागेश्वर और कपकोट दोनों ही निकायों में हुए मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं का पलड़ा भारी है। पुरुषों की अपेक्षा अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में महिला मतदाताओं के मतदान का रुख ही प्रत्याशियों की जीत-हार की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


बागेश्वर और कपकोट निकाय में रविवार को हुए मतदान में महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नगर पालिका बागश्ेवर में 5461 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि यहां 5953 महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह कपकोट में 1077 पुरुष जबकि 1277 महिलाओं ने मतदान किया। निकाय चुनाव में मतदान का रुझान महिला मतदाताओं की निर्णायक तस्वीर की ओर इशारा कर रहा है। दोनों ही निकायों में 13767 ने मतदान किया। इनमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 6538 जबकि महिला मतदाताओं की तादाद 7230 है। मतदान के रुझान को देखा जाए तो महिला मतदाता पुरुषों की अपेक्षा इक्कीस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें