कपकोट (बागेश्वर)। नवरात्र पूजा कमेटी तिरूवाण की ओर से कालिका मंदिर के परिसर में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। राजा हरिश्चंद्र की भूमिका तनुज तिरूवा, रानी तारावती की तनुजा तिरूवा, विश्वामित्र की गोविंद तिरूवा, इंद्र की मयंक तिरूवा, चांडाल की अर्जुन तिरूवा, नारद की भूमिका रवि कुमार ने निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता सुरेश गढ़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, लक्ष्मण ऐठानी, खंड शिक्षा अधिकारी एनके आर्य, दयाल जोशी, जीवन जोशी, नारायण तिरूवा, सुरेश आर्य, कृष्ण तिरूवा थे। इधर, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक किशन राम तिरूवा की अध्यक्षता और दीपक तिरूवा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए। यहां गांसी के प्रधान कुंदन राम आदि थे।