फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंगड़िया की प्रशासन से वार्ता विफल, अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम डोबा के तोक गणिया में बिजली, पानी की समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे गांव गरीब महिला उत्थान मंच के संयोजक विशन सिंह टंगड़िया एडीएम के आश्वासन पर भी नहीं माने। उन्होंने कहा कि पहले पानी दो तभी अनशन खत्म होगा।
विज्ञापन


समस्याएं हल करने की मांग को लेकर विशन सिंह टंगड़िया ने शनिवार से कलक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। एडीएम राहुल गोयल ने रविवार को टंगड़िया से वार्ता करते हुए उन्हें समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। साथ ही विभागों गणिया तोक में जाने के आदेश दिए मगर टंगड़िया नहीं माने।

उन्होंने कहा कि डोबा गांव में पहले से ही काफी पानी है बावजूद इसके गणिया तोक से पानी की योजना बनाई जा रही है जबकि पानी की आवश्यकता गणिया के ग्रामीणों को है। कहा कि अनशन तभी खत्म होगा जब गणिया तोक को पानी मुहैया कराया जाएगा। वार्ता के दौरान जल संस्थान, पावर कॉरपोरेशन के अभियंता भी मौजूद थे। विशन सिंह के आंदोलन को नागरिक मंच के पंकज पांडे सहित भुवन कांडपाल, एड. मनोज जोशी, पूरन पालनी, महेंद्र कोश्यारी, प्रशांत मलड़ा, कमल नेगी, बीसी कांडपाल ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें