फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रा. पाठशाला पालड़ीछीना और ग्वाड़ में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालड़ीछीना और गवाड़ में शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रावि ग्वाड़ में तो शिक्षण कार्य भोजनमाता के भरोसे चल रहा है। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय शिक्षकों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

डीएम को दिए पालड़ीछीना के ग्रामीणों ने कहा है कि पाठशाला को लंबे समय से एकल के भरोसे चल रही है। पहले पाठशाला में 51 बच्चे पंजीकृत थे। शिक्षक न होने के कारण वहां छात्र संख्या घटकर अब 36 रह गई है। ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष गंगा राम, बीडीसी सदस्य गीता जनौटी, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, दीवान सिंह जनौटी, विशन सिंह और दान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ग्राम पंचायत ग्वाड़ के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ में 15 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां तैनात प्रधानाध्यापक पूरन चंद्र जोशी को दो साल पहले व्यवस्था के तहत अनर्सा भेजा गया था वह आज तक नहीं लौटे हैं दूसरी शिक्षिका मेडिकल पर चल रही हैं। बच्चों को भोजनमाता के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने डीएम से प्रधानाध्यापक का या तो ग्वाड़ से अन्यत्र स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए या फिर उन्हें मूल पाठशाला में वापस भेजा जाए। डीएम से पाठशाला में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, हरीश सिंह, बलवंत राम, बहादुर राम, मधन लाल, पवन कुमार, नैन राम, दरबान राम, केदार सिंह, विरेंद्र और पूरन सिंह आदि शामिल हैं। डीएम ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें