फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कुंवारी के 48 आपदा प्रभावितों में बांटी राहत सामग्री बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उपजिलाधिकारी रवीद्र सिंह बिष्ट ने कुंवारी गांव के 58 आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। इसके अंतर्गत उन्होंने रिखाड़ी गांव की आपदा प्रभावित जसौदा देवी को मकान निर्माण के लिए 48 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में एसडीएम बिष्ट ने कुंवारी के 58 आपदा प्रभावितों को 10 किलो आटा, चावल, मिक्स दाल , तेल, मसाले, चाय पत्ती आदि सामग्री बांटी। एडीएम ने कहा कि कुंवारी के आपदा प्रभावितों को चार हजार रुपये के हिसाब से प्रतिमाह मकान किराया दिया जा रहा है। आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि रिखाड़ी गांव की जसौदा देवी का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्हें मकान निर्माण के लिए 48 हजार रुपये का चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के आपदा प्रभावितों में अब तक 51 तिरपाल बांट दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार मेनपाल सिंह, कुंवारी के प्रधान किशन सिंह दानू, भाजपा के सुरेश गढ़िया, बबलू ऐठानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें