कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस ने गैरखेत गांव जाकर व्यापारियों की बैठक ली। थानाध्यक्ष यूसी आर्य और एसआई गोपाल राम ने व्यापारियों से शराब के अवैध धंधे से दूर रहने को कहा। कहा कि शराब के अवैध धंधे से गांव में अशांति का माहौल बनता है, अपराध बढ़ते हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
चेताया कि जो कोई शराब बेचते और पीकर अशांति करते हुुए पकड़ में आएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहां सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह कपकोटी, दरबान सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।