बागेश्वर। कांडा तहसील के सुदूरवर्ती धारी गांव में बिजली के पोलों पर जंक लग गया है। इससे पोलों के कभी भी ढहने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पोलों को पत्थरों के सहारे रोका हुआ है।
उन्होंने यूपीसीएल से सड़े गले पोलों को शीघ्र बदलने की मांग की है। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर कार्यवाही की जाएगी।