बागेश्वर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर डाक सेवक मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। सभा में वक्ताओं ने जीडीएस कमेटी की सभी सिफारिशें लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी। चेताया कि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। संघ के जिलाध्यक्ष जय गिरि गोस्वामी की अगुवाई में ग्राम सेवक नारेबाजी करते हुए प्रधान डाकघर में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं के समाधान के लिए जीडीएस कमेटी का गठन किया। कमेटी नेे सकारात्मक सिफारिशें की लेकिन उन्हें लागू करने के मामले में अब सभी चुप हैं। वक्ताओं ने सिफारिशें शीघ्र लागू न होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। वहां उमेश चंद्र, योगेश लोहनी, बलवंत सिंह, विशन दत्त, बाली प्रसाद, गोपाल राम, रणजीत आदि थे।