बागेश्वर। आपदा की दृष्टि से जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मानसून की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपदा से निपटने के लिए आपातकालीन परिचालन केंद्र की स्थापना कर दी है। इस केंद्र में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा है कि बागेश्वर का संपूर्ण क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में चिह्नित है। जिले में पूर्व के वर्षों में बादल फटना, भूकंप, भूस्खलन, नदियों में बाढ़ जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। मानसून को देखते हुए जिला कार्यालय में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की स्थापना कर दी गई है। इस केंद्र में 24 घंटे अनुसार कार्मिकों की तैनाती की गई है। उन्होंने किसी तरह की घटना-दुर्घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 05963-220197, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय 05963-220196, आपदा परिचालन केंद्र के निम्न मोबाइल नंबर 8859223535, 7536827373, 9634912152, 9412097805 पर सूचना दे सकते है।