फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से जिले को आवंटित हुए 32.80 करोड़ रुपये

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। इस वर्ष जिले का कुल परिव्यय 32.80 करोड़ रुपये है। यह राशि शासन से आवंटित कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जिला योजना के प्रस्ताव भेजने के साथ ही योजना की संरचना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। यह निर्देश डीएम रंजना राजगुरु ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2018-19 के लिए जिले की विकास योजना तैयार करने से पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत की विकास योजनाएं तैयार की जानी हैं। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों यह प्रस्ताव जल्द दिलाने को कहा। डीएम ने निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता के अनुरूप योजनाओं का नाम, स्थल, निर्धारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जल संस्थान, लघु सिंचाई, सिंचाई, जल निगम एवं कृषि विभाग से तालमेल बनाकर मरम्मत योजनाओं के प्रस्ताव भेजने को कहा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें