फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जागरुक मंच की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से पोलिंग गांव में ग्रामीण उत्थान समिति, महिला जागरूकता मंच की बैठक हुई। इसमें महिलाओं को तमाम जानकारियां देकर गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं को खुली बैठकों में अपनी समस्याओं को रखने, सही लाभार्थी का चयन करने, जाति लिंग भेद को खत्म करने, समस्याओं की पहचान कर उनको प्राथमिकता से हल करवाने, पंचायत स्तर पर हल न होने पर मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि पोलिंग गांव में पुल बना था लेकिन पुल तक रास्ता नहीं बना है। मार्ग न होने से आम जनता के साथ ही स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में कई बार इस समस्या को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के सामने रखा जा चुका है। कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मंच की सभी महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। बैठक में लछुली देवी, भवानी देवी, दीपा देवी, मोतिमा, आनंदी, नीलम देवी, बसंती, शोभा, शांति देवी, गौरा देवी सहित समिति की कार्यकर्ता तारा दानू, अनीता रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें