बागेश्वर। गर्मी शुरू होने के साथ ही मनकोट में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। मनकोट में कई होटल, रेस्टोरेंट हैं। इनमें भट के डुबके बनते हैं। वहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री भोजन के लिए रुकते हैं, जबकि पानी की जबरदस्त किल्लत है। गांव में जो पुरानी योजना बनी है, वह स्थानीय परिवारों के लिए नाकाफी है। ऐसे में रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों को बागेश्वर से पानी ढोना पड़ रहा है। सभी व्यवसायी परंपरागत जल स्रोतों से प्लास्टिक के केनों में पानी भरकर स्टोर कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कई बार पानी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।