फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन जारी

विज्ञापन
NSUI - फोटो : file photo
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए नियमों, अंकतालिकाओं में हो रही गड़बड़ियों से विद्यार्थी परेशान हैं। इस कारण एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कॉलेज परिसर में बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे विधायक चंदन राम दास भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के संबंध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया, लेकिन आंदोलनकारियों ने समस्याओं का समाधान होने तक संघर्ष का संकल्प दोहराया। बताया कि कुविवि आए दिन नए-नए नियम बना रहा है जबकि कई छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी हैं। विवि प्रशासन अंकतालिकाओं में संशोधन नहीं कर रहा है। इससे उनके भविष्य पर खतरा है। आए दिन नए नियम थोपे जाने से छात्र-छात्राएं सशंकित हैं। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इनमें एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, ललित गोस्वामी, रोहित कुमार, आदर्श गढ़िया, मुकेश शाही, गणेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


एनएसयूआई का धरना, प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा
छात्रों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें