फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की कमी से बंद पड़े हैं चौबीस घंटे सेवा देने से एटीएम

विज्ञापन
एटीएम - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलेभर में कैश की कमी बनी है। एसबीआई सहित तमाम बैंकों के एटीएम शोपीस बने हैं। एटीएम में रुपये न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर में पिछले तीन माह से एटीएम कैश की कमी से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के लगभग 13 एटीएम हैं। 24 घंटे सेवा देने का वचन देने वाले अधिकांश एटीएम बंद हैं। जिस एटीएम में कैश डाला जा रहा है, उनमें लंबी कतार लगने से एक या दो घंटे में ही रुपये समाप्त हो जा रहे हैं। कई लोगों को कतार में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इन दिनों बारात का सीजन होने के कारण भी नकदी की जरूरत बढ़ गई है। खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले लोगों को कैश न मिलने से परेशानी हो रही है। कैश की कमी के कारण पर्यटकों, यात्रियों को भी सीमित दायरे में यात्रा करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी पीएनबी सहित दो-तीन अन्य एटीएम से ही कुछ देर रुपये मिले जबकि एसबीआई के एटीएम का शटर दिनभर बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें