बागेश्वर। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को पेयजल, कानून, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जंगली सुअरों से खेती को बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर ग्राम पंचायत की बैठक में सुअररोधी दीवार बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। पेयजल संकट वाले स्थानों में जल वितरण की व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, पटवारी चौकी, सस्ता गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम रंजना राजगुरु, एसपी रामचंद्र राजगुरु और मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने ओडीएफ आदि योजनाओं के बारे में बताया। वहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, नेहा मीणा, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रविंद्र बिष्ट, सुंदर सिंह, रिंकू बिष्ट, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, ईई जल संस्थान नंद किशोर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि थे।