बागेश्वर। नगर में पिछले 10 महीने से रसोई गैस की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। वहीं सूचना के अधिकार के जरिए गैस की होम डिलीवरी होने की जानकारी मिली है, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया है। नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे और सचिव आलोक साह ने डीएम को ज्ञापन देेकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्हाेंने अनुबंध की अवधि से आज तक होम डिलीवरी के रूप में गैस उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि भी जल्द लौटाने की मांग की है। इधर रसोई गैस के स्थानीय प्रबंधक बीआर टम्टा का कहना है कि वितरण का काम ठेकेदार का है। होम डिलीवरी के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। वितरण कार्य नियमित चल रहा है।