फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं की टीम ने जीता फाइनल का मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर क्रिकेट ऐसोसिएशन की ओर से धीरज कुमार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जिला पंचायत की टीम ने अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरू ने बसंत कुमार की ओर से विजेता टीम को एक लाख रुपये, जबकि उप विजेता टीम को 38 हजार रुपये नकद पुरस्कार भेंट किया।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जिला पंचायत और पूर्णिमा गारमेंट की टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिमा गारमेंट की टीम ने 172 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिपं की टीम ने 13.03 ओवर में जीत हासिल कर ली। मैच के उद्घोषक देहरादून के गौतम अलंकर थे। वहां विशिष्ट अतिथि बसंत कुमार, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, एसडीएम एसएस राणा, सीओ वीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, कमेटी के सदस्यों में हैरी कर्म्याल, विक्की देवली, राजीव कर्म्याल, गणेश दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें