फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की लचर सेवाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय के कन्यूटी में लगा बीएसएनएल का टावर शोपीस बनकर रह गया है। टॉवर से इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एक सप्ताह के भीतर नेट सेवाओं को दुरुस्त नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भराड़ी के व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि कन्यूटी में 2011 में स्थापित किए गए बीएसएनएल के टावर का संचालन दो साल बाद 2013 में किया गया। तब से यह टावर सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है। विभागीय अधिकारियों ने टॉवर में थ्रीजी कनेक्टिविटी होने की बात कही जाती है। जबकि क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बुरी तरह से चरमराई है। ब्राडबैंड कनेक्शन तक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। भराड़ी सहित ऐठान, फूलबगढ़, परमटी, पोथिंग, खारबगढ़, बड़ेत आदि क्षेत्र के लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मोबाइल टावर का एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी भराड़ी बाजार में चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण सिंह, आनंद साही, केवल जोशी, महेश ऐठानी, कमल कपकोटी, विरेंद्र कपकोटी, दिनेश राठौर, पंकज जोशी, मोहन उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें