बागेश्वर। साहस संगीत विद्यालय बागेश्वर के पंकज पांडेय और गरिमा मेहता यूपी उत्तराखंड टेलेंट शो के फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड लखनऊ में होगा।
साहस संगीत विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम ने बताया कि भजन सम्राट अनूप जलौटा प्रतियोगिता के जज होंगे। पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों बच्चाें को शुभकामनाएं दी हैं।