कपकोट (बागेश्वर)। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय प्रधानाध्यापक नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीईओ विजेंद्र जोशी और उप शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने पुस्तकालय के प्रयोग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान और नवाचार से अवगत कराया । सीमगड़ी कलस्टर के सीआरसी हेम चंद्र पाठक ने अपने पुस्तकालय और उसके प्रयोग को लेकर अपने अनुभवों का साझा किया।
कार्यशाला में सभी सीआरसी को बरखा सिरीज की पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रोग्राम लीडर तारा कांडपाल और कृष्णा मोहन ने सपनों का पुस्तकालय से संबंधित जानकारी दी।