बागेश्वर। उप जिला मजिस्ट्रेट (बागेश्वर) श्याम सिंह राणा और सुंदर सिंह (गरुड़) ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह आठ बजे से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम और द्वितीय की परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए वीआईसी मंडलसेरा, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा, वीएमजेएस राइंका बागेश्वर, राइंका गरुड़ और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
दोनों उप जिला मजिस्ट्रेटों ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति इस धारा का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।