फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कैडेटों को स्वर्ण पदक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्बागेश्वर। कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में एनसीसी का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैडेटों के मार्च पास्ट से हुई। ड्रिल में मनीषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हेमा जोशी व गरिमा धपोला, परेड कमांडर अंडर ऑफीसर में मनीष कुमार, बेस्ट टर्न आउट में रविंद्र गिरी, बेस्ट ड्रिल में राहुल सिंह, राइजिंग कैडेट में खिला को स्वर्ण पदक दिए गए।
विज्ञापन


बैड़ा मझेड़ा के ग्राम प्रधान शेखर चंद्र जोशी, दिनेश कालाकोटी, महेश डसीला, सुदर्शन रौतेला, उमा देवी, सुंदर रौतेला की ओर से 31 हजार रुपये की धनराशि कैडेटों के ट्रेक सूट के लिए दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवंत सिंह धपोला थे। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व कैडेटों और भारतीय सेना में तैनात भरत कालाकोटी और देवाशीष डसीला के परिजनों को सम्मानित किया गया।

लक्ष्मण सिंह कोरंगा, महेश डसीला, दिनेश कालाकोटी ने संबोधित किया। वहां एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रकाश कालाकोटी, प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश पुरी गोस्वामी, योगेश भनोत, लक्ष्मण सिंह, भूपेश रौतेला, सुरेश कालाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें