बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियों के संबंध में नगरपालिका की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
जिसमें स्वागत समिति, सांस्कृतिक समिति, झांकी व्यवस्था, आवास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई समिति, मंच व्यवस्था, खेल सहित मेहंदी, ऐंपण प्रतियोगिता के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बैठक की अध्यक्षता की।
वहां विधायक चंदन राम दास, अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, गणेश कांडपाल, दीप चंद्र जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, जयंत सिंह, सूरज जोशी, संजय साह जगाती, जगदीश जोशी, चंद्रा उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।