फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूद्रपुर की टीम ने बागेश्वर को 3-1 से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नव युवक मंगल दल भंडारीगांव की ओर से स्व. मंगल ऐठानी और स्व. नवीन फर्स्वाण की स्मृति में आयोजित बॉलीवॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रपुर और बागेश्वर की टीमों के मध्य खेला गया। बेस्ट ऑफ फाइव के इस मैच में रुद्रपुर की टीम ने 3-1 से बागेश्वर की टीम को परास्त कर अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अमन को मैन ऑफ द मैच, जबकि उप विजेता टीम के खिलाड़ी बबलू मटियानी को मैन ऑफ द सिरीज से नवाजा गया। उदीयमान खिलाड़ी वॉलीबॉल के जूनियर स्तर के खिलाड़ी का खिताब सूरज दास को दिया गया।
विज्ञापन


पीएस डसीला स्मारक राइंका देवतोली के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दल की ओर से विजेता टीम को 12 हजार रुपये नकद और शील्ड तथा उप विजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद और शील्ड भेेंट की। इस मौके पर होनहार एथलीट और हाइस्कूल की टॉपर तनुजा मेहरा और गीता को सम्मानित किया गया। मैच के रेफरी मनोज राठौर और सूरज दास, स्कोरर मनोज रौतेला, लाइनमैन संदीप बिष्ट और मोहित उप्रेती थे। मैच का आंखों देखा हाल पंकज डसीला ने सुनाया। मंगल दल के अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी, ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, राम लाल दास, नरेेंद्र राठौर आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

04 बीजीएस 01पी: राइंका देवतोली में अतिथियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें