फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर परामर्श शिविर में 97 का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा वित्त पोषित एवं उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति की ओर से बैजनाथ में करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आठ व्यावसायिक कौशल प्रदाता संस्थाओं द्वारा 97 लोगों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत यहां एक होटल में 18-35 वर्ष के युवक, युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आयोजित शिविर में राज्य की विभिन्न व्यावसायिक कौशल प्रदाता संस्थाओं ने के सदस्यों ने 165 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की। इसके तहत युनिफायर्स सोशल वैंचर प्रेमनगर देहरादून के केवल जोशी, उपकार कल्याण समिति तिकोनिया हल्द्वानी के अभिलाष माहेश्वरी, केयर इंडिया के एनएस चौहान, देव ऋषि एजुकेशनल सोसाइटी देहरादून की शिप्रा सिंथल व अंकित राना, वोकमेन इंडिया हल्द्वानी के संजय शर्मा, एटीएम ग्लोबल बिजनेस स्कूल हल्द्वानी के राजेश लाल, फ्यूजन इंस्टीट्यूट देहरादून के अरुण चमोली और अर्जुन चौहान सहित कुल आठ संस्थाओं ने 165 लोगों की काउंसलिंग की।

इनमें 97 अभ्यर्थियों का विभिन्न ट्रेडों में पंजीकरण किया गया। इनमें कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 31, होटल मैनेजमेंट के लिए 24, मशरूम उत्पादन में 10, फैशन डिजायन में चार, इलेक्ट्रिशियन में आठ, नर्सिंग में 10 और सोलर तकनीकी में 10 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना बागेश्वर के सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं जैंडर प्रकाश पाठक, सहायक प्रबंधक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन राजेश श्रीवास्तव, मदन मेहरा, बिरेंद्र गुंसाई, गोविंद प्रसाद, सोहन सिंह, तकनीकी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के समन्वयक की चंद्रमणि उनियार, कृषि उद्यान अधिकारी सुनील भट्ट के अलावा प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें