बागेश्वर। जिले की बालक, बालिका बॉक्सिंग टीम उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून रवाना हो गई है। जिला मंत्री गोपाल मेहता ने टीम को रवाना किया। प्रतियोगिता 28 से 30 अगस्त तक चलेगी। टीम के साथ टीम मैनेजर संजय मसीह, टीम प्रभारी प्रताप रावत, टीम कोच रेखा ऐठानी और नसीम भी गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रावत ने सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।