बागेश्वर। हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रोहित पंत ने प्रदेश सरकार से गो सदन के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि जड़ियागाड़ मनकोट में लावारिस छोड़े गए गो वंशीय पशुओं के लिए गो सदन का निर्माण किया जा रहा है। सनातन गो सेवा धर्मार्थ संस्थान के सचिव कुलदीप ने जिलाधिकारी से गोशाला निर्माण के लिए पत्थरों के चुगान की अनुमति देने की मांग की है।