फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से कपकोट-कर्मी सहित चार मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की रात जनपद में मूसलाधार बारिश हुई। मलबा आने से कपकोट-कर्मी, भयूं-गुलेर, सूपी-सामा नौकोड़ी और कपकोट-पोलिंग मोटर मार्ग बंद हो गए। कपकोट में अधिक बारिश होने से सरयू नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


रविवार की रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट में सर्वाधिक 50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कपकोट में अधिक बारिश से रात में सरयू नदी उफान पर आ गई। सरयू नदी का जल स्तर 867.05 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 870.70 मीटर है। गरुड़ में 10 मिमी जबकि बागेश्वर में 7.50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

बारिश से भूस्खलन के कारण कपकोट के भयूं-गुलेर, कपकोट-कर्मी- मुनार बैंड, सूपी-सामा नौकोड़ी और कपकोट-पोलिंग मोटर मार्ग बंद हो गए। इन सड़कों में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए। कौसानी-भतेड़िया सड़क भी बंद है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि इस समय जिले की आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आपदा को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें