बागेश्वर। उत्तराखंड के मुख्य सचिव केरामास्वामी ने जिलाधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को पेंशन योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र उत्तराधिकारियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र तहसीलदार कार्यालय में 10 दिन के अंदर जमा करने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी रंजना, अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल आदि मौजूद थे। ब्यूरो