फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलेश्वर मंदिर की पहाड़ी में लगाए फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कर्प फाउंडेशन के मांगलिक स्मृति अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर की नीलेश्वर पहाड़ी में पौधरोपण किया गया। अभियान की शुरुआत डीएम रंजना ने एक फलदार पौधा लगाकर की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से पौधे लगाने का आह्वान किया। सीडीओ एसएस पांगती ने कहा कि बंजर भूमि में अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। कर्प फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदन परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हरेला पर पौध रोपण कर उनके संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाने का अनुरोध किया। इस मौके पर भगवत रावल, खड़क सिंह टंगड़िया, धीरज कोरंगा, महेश परिहार, राजकुमार मेहता, राजेंद्र परिहार, प्रमोद परिहार, दर्शन कठायत, चंदन कठायत, भवान परिहार, भूपेश कठायत, राजेंद्र नगरकोटी, गौरव साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें