फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में 61 इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य सिर्फ दो

Fri, 20 Jun 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पद सीधी भर्ती से भरने की कवायद आवेदन से आगे नहीं बढ़ सकी। जिले के 59 इंटर कॉलेजों को अब भी स्थायी प्रधानाचार्य का इंतजार है। गरुड़ और कपकोट विकासखंड के एक भी इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के पास विद्यालय के समग्र प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता की देखरेख, शिक्षकों और विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन समेत विद्यालय में होने वाले सभी विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी होती है। प्रधानाचार्य के नहीं होने से विद्यालय में तैनात शिक्षकों में से किसी एक को प्रभारी बनाया जाता है।
इससे स्कूल में एक शिक्षक की कमी हो जाती है। प्रभारी प्रधानाचार्य को अपने विषय की पढ़ाई कराने के साथ-साथ प्रशासकीय कार्य भी देखने होते हैं। कई बार अन्य कार्यों के चलते शिक्षण प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

उचित प्रशिक्षण नहीं मिलने और अनुभव की कमी के कारण कई बार प्रभारियों को दिक्कत पेश आती है। जिले में 61 इंटर कॉलेज हैं, जिनके सापेक्ष राबाइंका बागेश्वर और राइंका मंडलसेरा में ही स्थायी प्रधानाचार्य हैं। बाकी इंटर कॉलेज प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें