फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग-नरगोली सड़क महरूड़ी के पास 60 मीटर बही 

Sat, 15 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
नरगोली सड़क मेें महरूड़ी में दरकी सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पल्ला कमस्यार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बेड़ीनाग-नरगोली सड़क के महरूड़ी के पास पहाड़ी दरक गई है। इससे वहां सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा बह गया है। सड़क पर यातायात बंद होने के साथ ही ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोगियों को डोली में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों के पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के चलते पल्ला कमस्यार में बेड़ीनाग-नरगोली सड़क महरूड़ी के पास पहाड़ी दरकने से करीब 60 मीटर बह गई। सड़क ध्वस्त होने से वहां यातायात पूरी तक ठप हो गया है। उत्पादित सब्जियां, दूध और फल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को औलानीगांव की 65 वर्षीय वृद्धा गंगा देवी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। परिजन उन्हें बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) के अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन सड़क बंद होने से उनकी समस्या और बढ़ गई।

ग्रामीणों ने डोली का इंतजाम किया और नरेंद्र भौर्याल, पूरन भौर्याल, मन मोहन भौर्याल, खुशहाल भौर्याल आदि के सहयोग से वृद्धा को करीब पांच किमी तक पैदल ले जाकर बेड़ीनाग पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर, कांडा-रावतसेरा-बांस पटान सड़क के अठपैसिया में भद्रेश्वर गुफा के पास पहाड़ी दरकने से बड़ा सा बोल्डर पहाड़ी पर आकर अटक गया है। लोगों ने बोल्डर के अचानक गिरने से हादसा होने की आशंका जताई है। बोल्डर गिरने के भय की आशंका को देखते हुए दिल्ली से अठपैसिया होते हुए आने वाली रोडवेज की बस भद्रकाली मंदिर गेट से आगे नहीं आ पा रही है।

यहां से यात्रियों को पांच किमी का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान राम लाल दास, अनिल रौतेला, सुरेश बनाई, सतीश उप्रेती, लीला रावत और बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा ने लोनिवि से अटके हुए बोल्डर को शीघ्र हटवाने की मांग की है। इधर, हरसीला में पहाड़ी से बार-बार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पर खतरा बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी खिसकने से सड़क पर तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोनिवि ने दो जेसीबी लगाकर यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें