फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततैये के हमले में छात्र-छात्राएं घायल

विज्ञापन
6 students injured by inssect bite
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ पब्लिक स्कूल बिलौना के छह छात्र-छात्राओं को ततैयों ने काट लिया। ततैयों के हमले में बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों का जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बागनाथ पब्लिक स्कूल बिलौना की ललिता, तनुज कनवाल, सहवाग आर्य, नेहा पांडे समेत दो अन्य विद्यार्थी सोमवार को अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान बच्चों पर ततैयों ने हमला कर दिया। ततैयों के हमले में सभी बच्चे घायल हो गए।
परिजन बच्चों को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल ले आए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. मनीष पंत ने घायलों का उपचार किया। उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं ततैये
बागेश्वर। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. मनीष पंत ने कहा कि ततैये के काटने पर झाडफूंक और अन्य उपचार न करें। रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार दिलाना चाहिए। झाड़फूंक के चक्कर में व्यक्ति की जान भी जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि ततैयों से छेड़छाड़ न करें। छेड़छाड़ करने पर यह ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। ततैयों के अधिक काटने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ततैये के काटने पर घायल को बिना देर किए तुरंत अस्पताल में भर्ती करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें