फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर की सड़कों पर दौड़ेंगे छह नये ई-रिक्शा

Sat, 25 May 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़कर हुई 12
विज्ञापन

बागेश्वर। नगर की सड़कों पर आवाजाही के लिए ई-रिक्शा कारगर साबित हो रहे हैं। नगरपालिका ने छह नए ई-रिक्शा खरीदे हैं। अब नगर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन

पालिका की पहल पर अक्तूबर 2021 में पहली बार नगर में दो ई-रिक्शा का संचालन शुरू हुआ। प्रयोग सफल रहने के बाद 2022 में दो नए ई-रिक्शा खरीदे गए। फिर इनकी संख्या को बढ़ाकर छह कर दिया गया। वर्तमान में छह नए ई-रिक्शा खरीद के बाद नगरवासियों को पालिका ने बड़ी सौगात दी है। ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि चार ई-रिक्शा पहुंच गए हैं, तीन दिन के भीतर बाकी दो भी पहुंच जाएंगे। इन ई-रिक्शा को भी परिवहन विभाग की अनुमति वाले मार्गों पिंडारी रोड, बिलौना रोड, नगर क्षेत्र और मंडलसेरा बाईपास में संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें