फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से 59 और हल्द्वानी, रुद्रपुर से पहुंचे 15 लोग, सभी को होम क्वारंटीन किया

विज्ञापन
बागेश्वर में बाहर से लौटे लोगों से पूछताछ करती पुलिस, प्रशासन की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रीन जोन में जाने की छूट के बाद जिले के प्रवासी लोग लौटने लगे हैं। सोमवार को देहरादून से 59 और हल्द्वानी, रुद्रपुर से पहुंचे 15 लोग बागेश्वर पहुंचे। सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सोमवार की सुबह देहरादून से दो बसों में 59 लोग बागेश्वर पहुंचे। बिलौना रोडवेज स्टेशन परिसर में इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। देहरादून से लौटे अधिकांश युवा पढ़ाई के सिलसिले में देहरादून में थे। देहरादून से लौटे कांडा ने प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण को के चलते कॉलेज बंद हो गए हैं। कॉलेज खुलने के बाद देहरादून जाएंगे। कपकोट के रवि, विनोद का भी यही कहना था। नायब तहसीलदार दीपिका आर्या ने बताया कि मेडिकल जांच के उपरांत सभी काे हाेम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के दाैरान किसी में किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले। यह लोग जिले के तीनाें विकासखंडों कपकोट, बागेश्वर और गरुड़ के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उधर, हल्द्वानी, रुद्रपुर से साेमवार काे 15 लाेगा निजी टैक्सियां बुक कराकर यहां पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के बाद इन लोगों को घरों पर होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में बाहर से लौटे लोगों की जांच कराती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी‌ - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर में बाहर से लौटे लोगों की जांच कराती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी‌
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें